The Family Man एक्टर रोहित बासफोर की रहस्यमयी मौत, जंगल में मिला शव…

गुवाहाटी। The Family Man : मशहूर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर रोहित बासफोर की असम के गरभंगा जंगल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार शाम दोस्तों के साथ घूमने निकले रोहित का शव जंगल के बीचों-बीच पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही सूचना मिली, रोहित के शव को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिवार वालों ने रोहित की मौत को सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है।

रोहित बासफोर के आकस्मिक निधन से टीवी और वेब सीरीज इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG News: गड्ढों की पहचान अब इंसान नहीं, AI करेगा! छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

Chhattisgarh AI Road Monitoring: छत्तीसगढ़ एआई सड़क निगरानी व्यवस्था...

Related Articles

Popular Categories