IPL 2026 : IPL 2026 में अब तक नहीं मिला मौका, जेसन होल्डर बोले—तैयार हूं, मौका मिला तो दिखाऊंगा दम

Sanjay Sahu

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में अब तक मौका नहीं मिलने पर गुजरात टाइटन्स के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि प्लेइंग इलेवन को लेकर चल रही चर्चाओं में उलझना बेवजह ऊर्जा खर्च करने जैसा है और एक खिलाड़ी का काम हमेशा तैयार रहना होता है।

IPL 2026 : 34 वर्षीय होल्डर दो सीजन बाद आईपीएल में लौटे हैं और 7 करोड़ रुपये में टीम से जुड़े, लेकिन इस सीजन अब तक उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। टीम फिलहाल विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर जोस बटलर, राशिद खान, ग्लेन फिलिप्स और कगिसो रबाडा पर भरोसा जता रही है।

IPL 2026 : होल्डर ने कहा कि अब वह इस मानसिकता से आगे बढ़ चुके हैं कि मौके खुद मिल जाएंगे। उनका फोकस केवल तैयार रहने और मौका मिलने पर बेहतर प्रदर्शन करने पर है।

IPL 2026 : इस बीच गुजरात टाइटन्स को हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया है। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 100 रन पर सिमट गई। इस हार के बाद टीम कॉम्बिनेशन पर सवाल उठने लगे हैं।

IPL 2026 : होल्डर ने टीम की स्थिति पर कहा कि अब आगे बढ़कर सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा जताया कि ड्रेसिंग रूम में सुधार को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई है और टीम जल्द वापसी की कोशिश करेगी। गुजरात टाइटन्स का अगला मुकाबला 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ है, जहां टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *