MP News: सिंगरौली में खुले में मेडिकल कचरा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ा खतरा

Rahul Goshwami

MP News: सिंगरौली में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंके जाने का मामला सामने आया है। गनियारी मुक्तिधाम मार्ग पर मेडिकल कचरे के ढेर मिलने से स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

mp news : महिला आरक्षण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

MP News: जिला मुख्यालय बैढ़न के पास स्थित इस मार्ग पर इंजेक्शन, सुइयां, दवाइयों के अवशेष और अन्य मेडिकल कचरा खुले में पड़ा मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है।

MP News: बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के अनुसार ऐसे कचरे का सुरक्षित संग्रहण और वैज्ञानिक निस्तारण अनिवार्य है। आमतौर पर इस कचरे को अधिकृत एजेंसी के माध्यम से निपटाया जाना चाहिए, लेकिन यहां जमीनी स्तर पर नियमों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं।

MP News: स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि खुले में पड़ा यह कचरा बच्चों और मवेशियों के लिए खतरा बन सकता है। साथ ही संक्रमण फैलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

MP News: मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि इस संबंध में संबंधित विभागों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

MP News: फिलहाल, इस मामले ने शहर में स्वास्थ्य सुरक्षा और प्रशासनिक जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *