Tokhan Sahu Big Statement : नक्सलवाद पर तोखन साहू का बड़ा बयान….

Parivesh

रायपुर। Tokhan Sahu Big Statement : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नक्सल ऑपरेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नक्सली प्रदेश और देश के विकास के सबसे बड़े बाधक हैं और अब तक भारी नुकसान पहुंचा चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है, और इसी दिशा में सुरक्षा बल लगातार काम कर रहे हैं।

नक्सलियों की ओर से हाल ही में भेजे गए शांतिवार्ता पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए साहू ने कहा कि सरकार ने उन्हें कई बार बातचीत और मुख्यधारा में लौटने के अवसर दिए। उनके लिए विशेष नीतियां भी बनाई गईं, लेकिन नक्सली कभी भी ईमानदारी से आगे नहीं आए और हमारे जवानों को नुकसान पहुंचाते रहे। अब जब वे खुद कमजोर हो चुके हैं और अस्तित्व संकट में हैं, तो इस तरह के प्रस्ताव भेज रहे हैं।

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए तोखन साहू ने कहा कि उनकी भाषा नक्सलियों से मेल खाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे ही नेताओं के समर्थन से नक्सलवाद को बढ़ावा मिला।

तोखन साहू ने भरोसा जताया कि 2026 तक छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश नक्सल मुक्त होगा और राज्य सरकार भी इसी दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *