Bilaspur News : गर्लफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट करने, युवक ने कर दिया बड़ा कांड….

Parivesh

बिलासपुर। Bilaspur News : शहर की एक प्रीमियम शराब दुकान में हुई चोरी की वारदात का तारबाहर थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। मुख्य आरोपी ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को महंगा मोबाइल गिफ्ट करने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।

यह वारदात कुछ दिन पहले शहर की एक शासकीय प्रीमियम वाइन शॉप में हुई थी। आरोपी दुकान की फॉल सीलिंग काटकर भीतर दाखिल हुए और कैश काउंटर से करीब 97,800 रुपए नकद लेकर फरार हो गए थे। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जांच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि चोरी की रकम से उन्होंने मोबाइल फोन खरीदा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *