MP Satna Breaking : थाने के अंदर फायरिंग, बदमाश ने हेड कांस्टेबल को मारी गोली…

Parivesh

सतना। MP Satna Breaking : मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज मंगलवार को थाने के भीतर एक बदमाश ने बड़ा हमला कर दिया। आरोपी ने थाने की बैरक में घुसकर हेड कांस्टेबल को गोली मार दी, जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पुलिस बल मौके पर जुटा और इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर किसी निजी रंजिश के चलते थाने में दाखिल हुआ और फायरिंग कर दी। घायल हेड कांस्टेबल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल बदमाश की तलाश के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। थाने में अचानक हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *