Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News : गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मना रहे थे ओबीसी नेता,पत्नी...

Reva News : गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मना रहे थे ओबीसी नेता,पत्नी ने दबोचा, प्रेमिका को पकड़कर लहूलुहान किया, देखें वीडियो

0
330
Reva News
Reva News

Reva News : रीवा : रीवा में ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव गर्लफ्रेंड के साथ रंग रलिया मना रहे थे। नेता की पत्नी ने पति को गर्ल फ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद पति और प्रेमिका दोनों की खूब खातिरदारी की।

Reva News : जिसके बाद तकरीबन 2 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। मौके पर थाना प्रभारी को खून से लहू लुहान पकड़ी गई प्रेमिका का रेस्क्यू करना पड़ा। आवेशित महिला को देखकर तीसरी मंजिल से प्रेमिका का रेस्क्यू करने में पुलिस के भी पसीने छूट गया। घटना से संबंधित वीडियो भी पत्नी ने पुलिस और मीडिया को सौंपे हैं। पत्नी वंदना का कहना है कि पति का अवैध संबंध 7 सालों से चल रहा है। कई बार उसने समझाने की कोशिश भी की।

Reva News : दरअसल महिला को सूचना मिली थी कि उसके पति किसी और के साथ रंगरलियां मना रहे हैं। फिर क्या था महिला ने आनन फानन में पहुंचते ही गर्ल फ्रेंड की पिटाई शुरू कर दी।

Reva News : नेता के पत्नी ने जमकर बवाल काटा। यही नहीं पति की प्रेमिका की लातों और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीट पीटकर लहू लुहान कर दिया। दरअसल पूरा मामला बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित पीएम आवास का है। जहां बुधवार रात एक ऐसा तमाशा हुआ, जिसने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।

Reva News : रात करीब 9 बजे, उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक महिला ने अपने पति को एक प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा और जोर जोर से हंगामा शुरू कर दिया। युवक ओबीसी महासभा का नेता पप्पू कनौजिया निकला।

Reva News : मल्टी में ओबीसी महासभा के नेता की पत्नी द्वारा पीटे जाने के बाद ओबीसी नेता की लहूलुहान प्रेमिका जालीदार गेट के अंदर खड़ी अपनी स्कूटी से भागने का प्रयास करने लगी। लेकिन ओबीसी नेता की पत्नी द्वारा जालीदार गेट को बंद किया गया। इसके साथ ही रास्ता रोककर खड़ी हो गई। पुलिस के पहुंचने तक गर्लफ्रेंड निकल नहीं पाई।

Reva News : पत्नी ने हंगामे के बाद दावा किया कि पप्पू कनौजिया को ड्रेनेज पाइप के सहारे तीसरी मंजिल से उतरकर भागना पड़ा। लेकिन गर्लफ्रेंड मेरे हत्थे चढ़ गई। घटना की जानकारी तुरंत बिछिया थाना को दी गई। लेकिन पुलिस ने दो घंटे बाद एंट्री मारी। तब तक पकड़ी गई प्रेमिका की पिटाई नेता की पत्नी ने कर दी थी। तकरीबन 2 घंटे तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जहां पूरा मोहल्ला ही हंगामा देखकर इकट्ठा हो गया। फिलहाल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों से ही हिंसक गतिविधि न करने और मोहल्ले में शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here