Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में 20 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अब तक जवानों ने 18 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है, और उनका मूवमेंट कैमरे में कैद हुआ है। ऑपरेशन की मॉनिटरिंग एडीजी नक्सल ऑप्स विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज कर रहे हैं। यह मुठभेड़ नक्सलियों के आखिरी गढ़ पर सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मानी जा रही है।






