Raipur Crime : रायपुर रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी: ट्रेन से कटकर हुई मौत की आशंका, कारण स्पष्ट नहीं

Raipur Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में मोवा ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की स्थिति बेहद दर्दनाक थी, जो दो हिस्सों में बंटा हुआ मिला।

Raipur Crime : प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या की हो सकती है। हालांकि, मौत की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

Raipur Crime : मृतक की पहचान सुमित कुमार मेंडे के रूप में हुई है, जो विधानसभा थाना क्षेत्र का निवासी था। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शाम करीब 6:30 बजे मोवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Raipur Crime : फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि युवक की मौत आत्महत्या थी या किसी अन्य कारण से हुई। इसके साथ ही पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories