Tuesday, September 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP News: दतिया उपचुनाव में 11 बजे तक 32.53% मतदान, बूथों पर...

MP News: दतिया उपचुनाव में 11 बजे तक 32.53% मतदान, बूथों पर लंबी कतारें, लखनपुर में पहले बहिष्कार फिर वोटिंग

Datia Bypoll Voting 2026: दतिया उपचुनाव मतदान 2026 के तहत गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। शुरुआती घंटों में ही मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला और सुबह 11 बजे तक 32.53% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

दतिया उपचुनाव मतदान 2026 के लिए जिले में कुल 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। करीब 2 लाख 20 हजार 400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

लखनपुर गांव में पहले बहिष्कार, फिर मतदान
बसई क्षेत्र के लखनपुर गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पहले मतदान बहिष्कार का ऐलान किया। सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और एसडीएम ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें मतदान के लिए समझाया। इसके बाद करीब 50 ग्रामीणों ने मतदान किया और स्थिति सामान्य हो गई।
Read more: MP News: इंदौर में जमीन घोटाले की जांच तेज, भरत पटवारी की बढ़ीं मुश्किलें,फिर 7 घंटे की पूछताछ

भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बयान
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतदान के बाद कहा कि जनता इस चुनाव में भाजपा के अहंकार का जवाब देगी और कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।वहीं भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने मतदान से पहले पीतांबरा पीठ में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास, रोजगार और जनता के विश्वास के आधार पर चुनाव लड़ रही है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दतिया उपचुनाव मतदान 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में 16 कंपनियों के 1,422 सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने कहा- मतदान शांतिपूर्ण
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से चल रहा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here