Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh बड़वानी में 12 बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलन, 50 हजार से अधिक...

बड़वानी में 12 बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलन, 50 हजार से अधिक लोगों ने ग्रहण की प्रसादी

बड़वानी: संघ के शताब्दी वर्ष एवं युगाब्द 5127, विक्रम संवत 2082 के पावन अवसर पर बड़वानी नगर में नगर की 12 बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। गुरुवार को हुए इस आयोजन में बड़वानी नगर पूरी तरह भगवा ध्वजों से सुसज्जित था और नगरभर का वातावरण भगवामय नजर आया।

घर-घर वितरण और प्रभात-सायं फेरी

आयोजन से पूर्व एक माह तक घर-घर अक्षत, करपत्रक और भगवा ध्वज वितरित किए गए। मातृशक्ति द्वारा कलश यात्राएं, हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम और प्रभात व सायं राम फेरी निकाली गई, जिससे पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि को दोपहर 4 बजे से सम्मेलन प्रारंभ हुआ।

सम्मेलन की जगहें और आयोजन

हंुमान बस्ती, वैष्णवी बस्ती, वाल्मिकी बस्ती, श्रीकृष्ण बस्ती, शिवाजी बस्ती, माधव बस्ती, रामकुल्लेश्वर बस्ती, भवानी बस्ती, सिद्धेश्वर बस्ती, बजरंग बस्ती, केशव बस्ती और नीलकंठेश्वर बस्ती में सम्मेलन आयोजित किए गए। हनुमान मंदिर सेगांव, नर्मदेश्वर मंदिर, शिव मंदिर, रामकुल्लेश्वर मंदिर और अयोध्या धाम सहित विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम संपन्न हुए।

Read More : ट्रोल होने के बाद वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए बोले हनी सिंह- कहने का तरीका गलत था, मांगी सार्वजनिक माफी

बौद्धिक सत्र और कथावाचन

बजरंग बस्ती नवलपुरा में आयोजित सम्मेलन में सनातन धर्म की साधिका हेमलता दीदी सरकार ने शिव कथा और ओजस्वी विचार रखे। वरिष्ठ प्रचारक और इंदल धाम संस्थापक रेवाराम जी ने हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। सांस्कृतिक और नाट्य प्रस्तुतियों के साथ बौद्धिक सत्रों में हिंदुत्व, हिंदू जीवनशैली, समाज जागरण और पंच परिवर्तन जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया।

50 हजार से अधिक लोगों ने ग्रहण की प्रसादी

आयोजन समिति के अनुसार, सभी 12 बस्तियों में 50 हजार से अधिक लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि शहर के कई व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें मंगल (बंद) रखीं, जिसे हिंदू समाज की एकता और सामाजिक समरसता का सकारात्मक संदेश माना गया। सम्मेलन का समापन सहभोज के साथ हुआ और पूरे नगर में उत्साह व एकजुटता का माहौल बना रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here