Jabalpur News : जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत बरगी हिल्स में दुर्गा पंडाल के बाहर करंट लगने से दो बच्चों की मौत मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिये हैं। राघवेंद्र सिंह घटना की जाँच के लिये एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल गठित किया है।
Jabalpur News : दल में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ईएण्डएम एस के शर्मा एवं पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी के सहायक यंत्री दिनेश पाल को सदस्य बनाया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने घटना के कारणों तथा सभी संभावित बिंदुओं की जांच कर तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जाँच दल को दिये हैं।
Jabalpur News : उल्लेखनीय है कि आज बुधवार की रात करीब 9 बजे के आसपास बरगी हिल्स में चीफ इंजीनियर ऑफिस के सामने दुर्गा पंडाल के बाहर सड़क पर की गई
विद्युत सजावट वाले तार के सम्पर्क में आने से दो बच्चों आयुष झारिया पिता आशीष झारिया उम्र 6 वर्ष एवं वेद सेन पिता विपिन सेन उम्र 10 वर्ष की मृत्यु हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। दोनों बच्चों की पार्थिव देह को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।









