Salasar Balaji Mangala Aarti : सालासर बालाजी धाम में आज की मंगला आरती….

Parivesh
Salasar Balaji Mangala Aarti

Salasar Balaji Mangala Aarti : चूरू। राजस्थान के प्रसिद्ध सालासर बालाजी धाम में आज प्रातः भव्य मंगला आरती का आयोजन हुआ। तड़के सुबह ही श्रद्धालुओं की भीड़ बजरंगबली के जयकारों के बीच मंदिर में उमड़ पड़ी। जैसे ही पुजारियों ने आरती प्रारंभ की, पूरा धाम घंटियों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंजायमान हो उठा।

Salasar Balaji Mangala Aarti : दूर-दराज से आए भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए आशीर्वाद लिया। आरती उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। नवरात्रि और आगामी त्योहारों को देखते हुए मंदिर परिसर में विशेष सुरक्षा और व्यवस्थाओं की भी तैयारी की गई है। आज की मंगला आरती ने सालासर धाम को आस्था और भक्ति के दिव्य रंगों से सराबोर कर दिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *