खमरिया आयुध निर्माणी में हादसा : संविदा कर्मचारी झुलसा, निजी अस्पताल में भर्ती

VIKASH KHALKHO

रायपुर। खमरिया स्थित आयुध निर्माणी (ओएफके) में शनिवार सुबह एक हादसा हुआ जिसमें एक संविदा कर्मचारी झुलस गया। घायल आयुधवीर संबिद बहेरा (23) को प्राथमिक उपचार के बाद शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Read News : बुरहानपुर : 20 फीट से बड़ी गणेश प्रतिमा हादसे के बाद प्रशासन ने मूर्तिकारों को दी चेतावनी

हादसा ओएफके के एफ-वन सेक्शन में हुआ। जानकारी के अनुसार, संबिद बहेरा डेटोनेटर पर काम कर रहा था। एक्सटेंशन मोल्ड से बारूद निकालते समय फ्लैश होने से उसके हाथ झुलस गए। तुरंत उसे निर्माणी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोपहर करीब दो बजे बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, प्रारंभ में उसे ICU में रखा गया था, बाद में प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल उसका स्वास्थ्य सुधार में है और वह बेहतर महसूस कर रहा है।

Read News : Indore News : उद्योगपति की हत्या अपडेट : पैसे की लेनदेन में की दोस्त की हत्या

एफ-वन सेक्शन में डेटोनेटर से संबंधित कार्य किए जाते हैं और सुरक्षा मानकों के तहत कर्मचारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए जाते हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *