नई दिल्ली। आधार कार्ड देश में पहचान और आईडी प्रूफ के रूप में मान्य है, लेकिन हर 12 डिजिट वाला नंबर आधार नहीं होता। हाल ही में यूपी एटीएस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले रैकेट का खुलासा किया है, जो उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में सक्रिय था।
Read News : खमरिया आयुध निर्माणी में हादसा : संविदा कर्मचारी झुलसा, निजी अस्पताल में भर्ती
फर्जी आधार कार्ड रैकेट के तार यूपी से लेकर पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हरियाणा तक फैले हुए हैं। वहीं, कुछ दिन पहले बिहार के बांका जिले में भी फर्जी आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया था।
विशेषज्ञों का कहना है कि किसी को घर में किराएदार या नौकरी पर रखते समय उसका आधार नंबर वेरिफाई करना बेहद जरूरी है। इससे पता चलता है कि आधार फर्जी तो नहीं है। कोई भी व्यक्ति कागज पर फर्जी आधार बनवा सकता है, लेकिन UIDAI की साइट पर सही जानकारी मिलती है।
Read News : Indore News : आरक्षक ने की आत्महत्या, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के दिए आदेश
आधार वेरिफिकेशन की आसान प्रक्रिया
- UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं और अपनी भाषा चुनें।
- ‘My Aadhaar’ सेगमेंट में ‘आधार सर्विसेज’ सेक्शन में जाकर ‘वेरिफाई आधार नंबर’ पर क्लिक करें।
- नए पेज पर आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालकर ‘वेरिफाई’ करें।
- यदि नंबर सक्रिय और सही है तो वेबसाइट पर उसका स्टेटस दिखेगा।
Read News : बुरहानपुर : 20 फीट से बड़ी गणेश प्रतिमा हादसे के बाद प्रशासन ने मूर्तिकारों को दी चेतावनी
mAadhaar ऐप से वेरिफिकेशन
-
ऐप डाउनलोड करें और दो ऑप्शन में से चुनें:
- आधार वेरिफाई – नंबर से वेरिफिकेशन करें।
- QR कोड स्कैनर – आधार कार्ड पर QR कोड स्कैन करें और जानकारी जांचें।
-
इसके अलावा Aadhaar QR Scanner ऐप के जरिए भी आधार की सही जानकारी हासिल की जा सकती है।
UIDAI की यह सुविधा मुफ्त है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

