बुरहानपुर : 20 फीट से बड़ी गणेश प्रतिमा हादसे के बाद प्रशासन ने मूर्तिकारों को दी चेतावनी

बुरहानपुर। 23 अगस्त की देर रात शहर में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। 20 फीट से बड़ी गणेश प्रतिमा ले जाते समय ट्राली पलटने से खंडवा का एक युवक मृत हो गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने मूर्तिकारों के कारखाने सील कर दिए और स्पष्ट निर्देश जारी किए कि अब शहर में 10 फीट से बड़ी गणेश प्रतिमा न तो बैठाई जाएगी और न ही महाराष्ट्र भेजी जाएगी।

इस घटना को लेकर शहर में गहरा आक्रोश देखा गया। मूर्तिकारों और प्रशासन की लापरवाही पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

सड़कों की बदहाली पर चेतावनी
कांग्रेस के युवा नेता हर्षित सिंह ठाकुर ने शहर की सड़कों की दुर्दशा को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर शहर और जिले की सड़कों में गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा बन गए हैं। हाल ही में हुई दुर्घटनाओं में एक भाई-बहन की असमय मौत और गणेश प्रतिमा का पलटना इसके स्पष्ट प्रमाण हैं।

हर्षित ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में त्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद (सांसद, विधायक और नगर निगम – सभी भाजपा) शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जनता रोजाना कठिनाइयों और असुरक्षा का सामना कर रही है, जबकि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।

मांगें
हर्षित ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस अक्षम्य अपराध के जिम्मेदार तंत्र और दोषियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने मृतक परिवार को न्यूनतम 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की भी अपील की।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories