Gajendra Yadav Statement: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बयान, बोले- उन्हें फैसला वापस लेना चाहिए

Sanjay Sahu
Gajendra Yadav Statement

Gajendra Yadav Statement: दुर्ग। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए। किसी एक अधिकारी या कर्मचारी की गलती के लिए मंत्री को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।

Gajendra Yadav Statement: गजेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी विभाग में हजारों अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या गलती होती है, तो उसका पूरा जिम्मा सीधे मंत्री पर डालना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी मंत्री यह नहीं चाहेगा कि उसके विभाग में पेपर लीक जैसी घटना हो।

Gajendra Yadav Statement: शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में कई अहम कदम उठाए गए हैं।

Gajendra Yadav Statement: गजेंद्र यादव ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। ऐसे में उनका इस्तीफा वापस लिया जाना चाहिए और उन्हें अपने कार्यों को आगे भी जारी रखना चाहिए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *