Children’s Day : सेजेस रायकेरा में भोजन कराकर एवं आनंद मेला लगाकर मनाया गया बाल दिवस

0
101
Children's Day
Children's Day

Children’s Day : गौरीशकर/घरघोड़ा : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (चाचा नेहरू) के जन्म दिवस 14 नवंबर बाल दिवस के पूर्व संध्या 13 नवंबर को विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त कर्मचारियों के सहयोग से माध्यमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकेरा के विद्यार्थियों, शाला प्रबंध समिति के सदस्यों एवं पालकों को भोजन कराया गया,14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में आनंद मेला 2025 का आयोजन किया गया आनंद मेला का शुभारंभ समग्र शिक्षा रायगढ़ के डी एम सी आलोक स्वर्णकार, ए.पी.सी. भूपेंद्र कुमार पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा संतोष कुमार सिंह के करकमलो से किया गया| विद्यालय परिसर में गुपचुप,चाट, मुर्रा, उबला चना, बड़ा, भजिया, पेटिस एवं पेस्ट्री का स्टाल लगाकर मेले का स्वरूप दिया गया।

इस मेले में डीएमसी रायगढ़ स्वर्णकार,विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिंह,ए पी सी पटेल एवं समस्त कर्मचारीयों एवं ग्राम वासियों ने मेले में खरीदकर स्वाद का लुफ्त उठाया. इस आयोजन से विद्यार्थियों को बाजार अर्थव्यवस्था, आय-व्यय और लागत की व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुई, जिससे वे स्वयं आत्मनिर्भर होकर भविष्य में अपना व्यवसाय कर सकते हैं| मेले में सभी स्टालों पर विद्यार्थियों,पालकों, शाला विकास प्रबंध समिति के सदस्यों शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया।

READ MORE : CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने 1.27 अरब से अधिक विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Children’s Day : बाल दिवस आनंद मेला में मुख्य अतिथि डीएमसी आलोक स्वर्णकार ए.पी.सी. भूपेंद्र कुमार पटेल ने विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को पेन एवं चॉकलेट तथा सांसद खेल महोत्सव संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को पेन चॉकलेट एवं स्कूल बैग प्रदाय कर सम्मानित किया गया।

READ MORE : CG NEWS : सुप्रीम कोर्ट की सख्त फटकार: शराब घोटाले में ED से पूछा– लखमा पर कौन-सी जांच अधूरी, कब होगी पूरी?

Children’s Day : आयोजन में शाला विकास प्रबंध समिति की अध्यक्ष कुमुदिनी राठिया, सरपंच सुलोचना राठिया, प्राचार्य एस.के. करण कर्ण ,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल, लोचन प्रसाद पटेल, अलमा सोरेंग, दिव्या माधुरी तिग्गा, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव, टिकेश प्रधान, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, सरस्वती पैकरा, कु. श्वेता तिर्की, पद्मावती चेचाम, दशरथ साव, उत्तम नगेसिया, सुधाकर तिग्गा, विजय कुमार साहू,दयासागर देहरी, रूद्र प्रताप पुरसेठ, कु. यमुना बरिहा, मुरलीधर साहू, हितेश्वर निषाद, जग्गू राठिया, ललित सिदार, रंजना सिदार, विमला एक्का की सहभागिता रही. आनंद मेला के पश्चात प्राचार्य एस.के. कर्ण द्वारा माध्यमिक शाला को मध्यान भोजन बनाने हेतु दो नग व्यावसायिक सिलेंडर, एक नग गैस चूल्हा, एक नग गैस पाइप, एक लाइटर भोजन बनाने हेतु प्रदाय किया गया यह रायगढ़ जिला का पहला विद्यालय है जिनके प्राचार्य महोदय ने माध्यमिक शाला को यह सामग्री उपहार स्वरूप प्रदाय किया।

Share The News
Previous articleLaxmi Nagar Book Store : दिल्ली: लक्ष्मी नगर बुकस्टोर में आग, दमकल ने किया काबू, कोई हताहत नहीं
Next articleSalasar Balaji Aarti : लाल चोले की छटा और दीपों की लौ—सालासर में आज का दिव्य सवेरा….
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here