CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड : पारा 10 डिग्री के करीब लुढ़का….

Parivesh
Weather Update

CG Weather Update : रायपुर : प्रदेश में अब कंपकपाने वाली ठंड का असर दिखने लगा है। छत्तीसगढ़ के कई संभागों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब या उससे भी नीचे पहुंच गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

CG Weather Update : अम्बिकापुर समेत उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में लगातार शीतलहर चल रही है। शनिवार को अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

राजधानी रायपुर में भी ठंड का प्रकोप जारी है, जहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, माना एयरपोर्ट पर पारा और गिरकर 10.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

READ MORE : CG NEWS : शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय में ऐलुमिनी मीट, 30 साल पुराने दोस्तों को देख खिल उठे चेहरे

अगले तीन दिनों तक शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना बनी रहेगी।

रायपुर में आज साफ रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *