CG NEWS : बिलासपुर बादाम कांड में नया मोड़, NOC के बदले पैसे मांगने के आरोप पर फिर विवाद

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर के चर्चित “बादाम कांड” में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। हाउसिंग बोर्ड की वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन पर NOC जारी करने के बदले पैसे मांगने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

CG NEWS : वायरल वीडियो के अनुसार, एक महिला आवेदक और उसके बेटे को करीब एक से डेढ़ महीने तक ऑफिस के चक्कर लगवाए गए। आरोप है कि जानबूझकर NOC लंबित रखी गई और इस दौरान पैसों की मांग की गई। वीडियो में महिला आवेदक अधिकारी से “मैडम गाली मत दो” कहते हुए नजर आती है, जबकि पूनम बंजारे कथित रूप से नाराजगी जताते और बहस करते दिखाई दे रही हैं।

CG NEWS : इन आरोपों पर पूनम बंजारे ने सफाई दी है कि उन्होंने किसी भी तरह की पैसे की मांग नहीं की। हालांकि, वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस से माहौल तनावपूर्ण नजर आता है।

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक, यह मामला मार्च के अंत का बताया जा रहा है। नामांतरण से जुड़ा आवेदन 17 मार्च 2025 से लंबित था और 11 नवंबर 2025 को आदेश जारी होने के बावजूद आवेदक को लाभ नहीं मिल पाया। इससे फाइल दबाकर रखने के आरोप और गहरे हो गए हैं।

CG NEWS : इससे पहले भी पूनम बंजारे विवादों में रह चुकी हैं। लगभग एक साल पहले एक युवक ने अपनी फाइल न मिलने से परेशान होकर विरोध के अनोखे तरीके में उनकी टेबल पर बादाम बिखेर दिए थे। अब एक बार फिर उन पर पैसों की मांग के आरोप सामने आने से मामला फिर चर्चा में है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *