Wednesday, May 20, 2026
42.1 C
Raipur

रेलवे कर्मचारी ने फ्लैट को बनाया अय्याशी का अड्डा, आपत्तिजनक सामग्री और संदिग्ध उपकरण बरामद

भिलाई (छत्तीसगढ़)। शहर के चौहान ग्रीन वैली कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर आपत्तिजनक व संदिग्ध सामग्रियों का बड़ा जखीरा बरामद किया। यह फ्लैट बिलासपुर रेलवे में ग्रेड-2 पद पर पदस्थ कमल किशोर नायक का है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। छापे के दौरान फ्लैट E6/37 से 100 से अधिक पुराने मोबाइल फोन, सैकड़ों सिम कार्ड, बैटरियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ड्रिल मशीन, सीडी, कंप्यूटर, ताले, यूज्ड कंडोम, एक युवती के बाल, और रेलवे हादसों की खबरों की फाइलें बरामद हुईं। पुलिस को एक रजिस्टर भी मिला जिसमें 1950 से अब तक की रेल दुर्घटनाओं की कटिंग्स और टिप्पणियां दर्ज थीं।

सोसाइटी के कार्य प्रभारी पीएसएन राव के अनुसार, आरोपी OLX पर विज्ञापन देकर फ्लैट को एक दिन के लिए कपल्स को किराए पर देता था। कॉलोनी के कुछ युवकों ने ग्राहक बनकर जब फ्लैट में प्रवेश किया तो वहां एक 16 वर्षीय लड़का, जो जोमैटो में कार्यरत है, उन्हें रूम दिखा रहा था। गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कमल किशोर मौके पर पहुंचकर युवकों को फ्लैट में बंद कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन कॉलोनीवासियों ने उसे पकड़कर स्मृति नगर पुलिस को सौंप दिया।

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी ने इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा किया है और उसका दावा है कि वह नागपुर से पुराना इलेक्ट्रॉनिक सामान लाकर पावर बैंक बनाता था। पूछताछ में उसने बताया कि मोबाइल और न्यूज कटिंग्स का संग्रह उसका शौक है और वह किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। हालांकि वह यह स्पष्ट नहीं कर सका कि किस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कमल किशोर के पास भिलाई में दो मकान हैं – एक चौहान ग्रीन वैली कॉलोनी में और दूसरा खमरिया की दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी में। वह खुद खमरिया में रहता था, जबकि ग्रीन वैली फ्लैट का इस्तेमाल कथित तौर पर संदिग्ध गतिविधियों के लिए करता था।

पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। शुरुआती जांच में उसकी मानसिक स्थिति को असामान्य बताया गया है, लेकिन पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विस्तृत जांच कर रही है।इस घटना के बाद कॉलोनीवासियों में भय का माहौल है। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। निवासियों में से निर्मला नामक युवती ने बैचलर लड़के-लड़कियों की जांच और निगरानी की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इसी कॉलोनी में पहले एक गार्ड की हत्या भी हो चुकी है, जिससे असुरक्षा की भावना और गहरी हो गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Latest YouTube Shorts

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories