नीम की छाल से ऐसे तैयार करें खास फेस पैक
बार-बार फेसवॉश करने से चेहरे का नेचुरल ऑयल छिन जाता है, जिससे स्किन अंदर से ड्राई होकर और ज्यादा ऑयल पैदा करने लगती है। इसलिए ऐसी चीज़ों का इस्तेमाल करना चाहिए जो स्किन के ऑयल को नेचुरल तरीके से नियंत्रित करें। इस स्पेशल फेस पैक को बनाने के लिए आपको सिर्फ 3 चीजों की जरूरत होगी- नीम की छाल, गुलाबजल और ग्रीन टी।
पैक बनाने की विधि
नीम की छाल आपको आसपास किसी भी नीम के पेड़ से आसानी से मिल जाएगी। इस छाल का एक छोटा टुकड़ा लेकर पानी में भिगो कर अच्छी तरह कूट लें। इसके साथ ही ग्रीन टी को पीसकर मिला लें और इसमें जरूरत के मुताबिक गुलाबजल डालकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। अगर आप चाहें तो नीम की छाल को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर भी रख सकती हैं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर साफ पानी से चेहरा धो लें।
मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलकर बनाएं और ज्यादा असरदार
अगर आपको एक्ने और अत्यधिक ऑयल निकलने की समस्या बहुत ज्यादा परेशान कर रही है, तो मुल्तानी मिट्टी इसमें आपका सबसे अच्छा साथ निभा सकती है। ऊपर तैयार किए गए नीम की छाल के पेस्ट में थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी मिला लें और एक बेहतरीन फेस पैक तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें। यह पैक चेहरे की सारी गंदगी को बाहर निकालकर अतिरिक्त तेल (Excess Oil) के उत्पादन को रोकता है, जिससे पिंपल्स कम होते हैं और चेहरे पर नेचुरल चमक बनी रहती है।
बर्फ से मसाज करना बिल्कुल न भूलें
फैशन इन्फ्लुएंसर नीरू के मुताबिक, चेहरे पर नीम की छाल का फेस पैक हटाने के बाद बर्फ के टुकड़े से हल्के हाथों से मसाज जरूर करें। ऐसा करने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, पोर्स टाइट होते हैं और एक्ने या चेहरे में सूजन जैसी समस्याएं तेजी से कम होती है।






