CG Dharmantaran Law : साय सरकार का बड़ा फैसला, शीतकालीन सत्र में आएगा धर्मांतरण पर कड़ा कानून

Parivesh
CG Dharmantaran Law

CG Dharmantaran Law : रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते धर्मांतरण के मामलों के बीच साय सरकार ने इस पर कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि दिसंबर में आयोजित छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार धर्मांतरण पर कानून पेश करेगी।

CG Dharmantaran Law : विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हाल ही में नक्सली कमांडर हिडमा की मौत पर जो लोग टिप्पणी कर रहे हैं, उन्हें बस्तर और झीरम में हुए नक्सलियों द्वारा हत्याकांडों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को शहीद जवानों और प्रभावित परिवारों के प्रति माफी मांगनी चाहिए।

READ MORE : Banke Bihari Prakatotsav : जय बांके बिहारी, छत्तीसगढ़ में पहली बार भगवान के प्राकट्योत्सव का भव्य आयोजन….

वहीं, इस महीने में दूसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर बात करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए भाग्यशाली अवसर है और राज्य शासन-प्रशासन को इससे प्रमोशन और मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने डीजीपी कॉन्फ्रेंस पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हर वर्ष आयोजित होती है और नवाचार के आधार पर पुलिसिंग को मजबूत करने का अवसर देती है।

सरकार का यह कदम धर्मांतरण के मामलों पर नियंत्रण और राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *