Saturday, April 18, 2026
32.2 C
Raipur

Youth Congress Delhi Protest : युवा कांग्रेस का दिल्ली से रायगढ़ तक हल्लाबोल; राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई के लिए उस्मान बेग और राकेश पांडे ने दिल्ली में डाली छावनी

Youth Congress Delhi Protest :गौरी शंकर गुप्ता/नई दिल्ली/रायगढ़ (28 फरवरी 2026): भारत मण्डपम में आयोजित एआई समिट (AI Summit) के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ राजनीतिक ड्रामा आज राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की जमानत के साथ एक पड़ाव पर पहुँचा। इस पूरे घटनाक्रम में रायगढ़ जिले की युवा कांग्रेस टीम ने दिल्ली के रण में अपनी सक्रिय भागीदारी से सबको चौंका दिया। रायगढ़ जिला अध्यक्ष उस्मान बेग और प्रदेश महासचिव राकेश पांडे गिरफ्तारी से लेकर रिहाई तक दिल्ली के मोर्चे पर डटे रहे।

दिल्ली की सड़कों पर रायगढ़ का ‘जोश’ राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के तुरंत बाद राकेश पांडे और उस्मान बेग अपनी पूरी टीम के साथ राजधानी दिल्ली पहुँचे। उन्होंने अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कार्यालय से लेकर अदालती कार्यवाही तक हर मोर्चे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दिल्ली में लगातार जारी धरनों, रणनीतिक बैठकों और विरोध मार्चों में रायगढ़ की टीम अग्रिम पंक्ति में नज़र आई। प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों के साथ समन्वय बिठाकर इन्होंने आंदोलन को धार दी।

अदालत से मिली राहत, रखी गईं शर्तें लगातार कानूनी दबाव और युवा कांग्रेस के संघर्ष के बाद आज दिल्ली की अदालत ने उदय भानु चिब को ₹50,000 के व्यक्तिगत बॉन्ड पर जमानत दे दी। हालांकि, कोर्ट ने निर्देश दिया है कि उन्हें अपना पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा करने होंगे। इस जीत पर उस्मान बेग ने कहा, “यह लड़ाई केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि युवाओं के संवैधानिक अधिकारों की थी। हमने दिल्ली की धरती से स्पष्ट कर दिया कि युवा शक्ति झुकने वाली नहीं है।”

रायगढ़ के हर ब्लॉक में फूटा गुस्सा दिल्ली में जब उस्मान बेग और राकेश पांडे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे, ठीक उसी समय उनके निर्देश पर रायगढ़ जिले के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय में प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। राकेश पांडे ने कड़े शब्दों में कहा, “दमनकारी नीतियों का जवाब युवा कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से देगी; संघर्ष ही हमारी पहचान है।”

Share The News

Latest YouTube Videos

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Latest YouTube Shorts

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

राहुल गांधी को तगड़ा झटका! दोहरी नागरिकता मामले में HC ने द‍िया FIR करने का आदेश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच...

CG News: रायपुर में बड़ा विवाद जमीन की फाइल गायब, अफसरों पर गिरी गाज

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के...

CG News: दशकों का इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ के गांव में पहुंची खाद्यान्न सुविधा

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories