CG NEWS : होली पर हुड़दंग नहीं चलेगी: हुड़दंगियों की सूचना देने वालों मिलेगा 21000 का ईनाम, विधायक ने उठाया अनूठा कदम

Sanjay Sahu
CG NEWS :

CG NEWS : रायपुर। होली जैसे उल्लास और भाईचारे के पर्व को शांति और मर्यादा के साथ मनाने के उद्देश्य से रिकेश सेन ने बड़ा कदम उठाया है। वैशाली नगर के विधायक ने स्पष्ट किया है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग, अश्लीलता और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

CG NEWS : जनता के नाम जारी अपने संदेश में विधायक ने कहा कि होली रंगों, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह त्योहार समाज को जोड़ने का काम करता है, लेकिन कुछ लोग इस अवसर का दुरुपयोग कर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने “हुड़दंग मुक्त वैशाली नगर” अभियान की घोषणा की है।

CG NEWS : इस अभियान के तहत विधायक ने घोषणा की है कि यदि कोई व्यक्ति हुड़दंग करने वाले या कानून व्यवस्था भंग करने की योजना बना रहे असामाजिक तत्वों की सूचना प्रशासन या संबंधित अधिकारियों को देता है, तो उसे ₹21,000 का नकद इनाम दिया जाएगा। विधायक ने यह भी भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, ताकि कोई व्यक्ति बिना भय के जानकारी दे सके।

CG NEWS : रिकेश सेन ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देना है। उन्होंने अभिभावकों और युवाओं से अपील की कि वे त्योहार को संयम और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। शराब सेवन कर उपद्रव करना, जबरन रंग लगाना, महिलाओं और बुजुर्गों से दुर्व्यवहार करना या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

CG NEWS : विधायक ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन से भी समन्वय कर विशेष निगरानी व्यवस्था करने की बात कही है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई दल तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS : इस पहल को क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है। कई सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने इसे सकारात्मक कदम बताया है। उनका मानना है कि ऐसी पहल से त्योहार का माहौल सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *