CG Fraud News: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu

CG Fraud News:डोंगरगढ़ क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Fraud News:पुलिस के मुताबिक, ग्राम अछोली की रहने वाली 33 वर्षीय महिला ललिता सिंह ने थाना डोंगरगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि नवंबर 2025 में आशीष पुर्ती और उसके साथी काली राम पार्कर (निवासी जिला दुर्ग) ने उसे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

CG Fraud News:आरोपियों ने इसके बदले 4 लाख रुपये की मांग की और एडवांस के रूप में 2 लाख रुपये ले लिए। लेकिन रकम लेने के बाद न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। लंबे समय तक टालमटोल के बाद पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

CG Fraud News:मामले की गंभीरता को देखते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी आशीष पुर्ती (43 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 04, डोंगरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे 14 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

CG Fraud News:यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर पैसे न दें और संदिग्ध मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *