Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : रायपुर में पुलिस आरक्षक चिट्टा बेचते गिरफ्तार, जीरो टॉलरेंस...

Raipur Crime : रायपुर में पुलिस आरक्षक चिट्टा बेचते गिरफ्तार, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर। सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचते हुए पकड़ा गया।

Raipur Crime : पुलिस को 11 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति एक्सिस वाहन क्रमांक CG-04-PW-1372 में बैठकर चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर थाना टिकरापारा और आजाद चौक की संयुक्त टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।

Raipur Crime : तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान आरक्षक हिमांशु बर्मन (34 वर्ष), पिता चैतुराम बर्मन, निवासी ग्राम कुण्डा जिला कबीरधाम, हाल पता जनता कॉलोनी पुलिस लाइन रायपुर के रूप में हुई। उसके कब्जे से प्लास्टिक की झिल्ली में रखा लगभग 1 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपये आंकी गई है।

Raipur Crime : आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 119/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Raipur Crime : पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई में सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल और इशु अग्रवाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में स्रोत से गंतव्य तक की पूरी कड़ी की जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here