Sunday, August 30, 2026
Home Chhattisgarh CG Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश: 10 निरीक्षकों...

CG Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश: 10 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के हुए तबादले

CG Police Transfer List: नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) छत्तीसगढ़, नवा रायपुर द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के तहत 10 पुलिस अधिकारियों के अस्थाई तबादले किए गए हैं। ‘पुलिस स्थापना बोर्ड’ के निर्णयानुसार लिए गए इस फैसले के तहत निरीक्षकों (Inspectors) और उप निरीक्षकों (Sub-Inspectors) को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना इकाइयों में भेजा गया है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) छत्तीसगढ़, अरुण देव गौतम द्वारा हस्ताक्षरित है।

इन पुलिस अधिकारियों की हुई नई पदस्थापना (पूरी सूची)

स.क्र. नाम पदनाम वर्तमान पदस्थापना इकाई नवीन पदस्थापना इकाई
1 श्री लक्ष्मण भगत निरीक्षक जिला राजनांदगांव जिला जशपुर
2 श्री सतीश कुमार साहू निरीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला बिलासपुर
3 श्री नसीमुद्दीन खान निरीक्षक जिला सूरजपुर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा
4 श्री अजय कुमार साहू निरीक्षक जिला बलरामपुर-रामानुजगंज जिला बिलासपुर
5 श्री अमित कुमार चौरिया निरीक्षक जिला दंतेवाड़ा अअवि, पुलिस मुख्यालय, छ.ग., नवा रायपुर
6 श्री प्रेम प्रकाश अवधिया निरीक्षक जिला कांकेर जिला रायपुर-ग्रामीण
7 श्री सुनील दुबे निरीक्षक जिला बीजापुर जिला कांकेर
8 श्री गणेश यादव उप निरीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला सरगुजा
9 श्री अमित गुप्ता उप निरीक्षक जिला मुंगेली जिला सूरजपुर
10 सुश्री वीणा साहू उप निरीक्षक जिला रायगढ़ अअवि, पुलिस मुख्यालय, छ.ग., नवा रायपुर

प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थाई फेरबदल

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्र क्रमांक पुमु/स्था/ए-3/5/एम/2801/2026 दिनांक 15-07-2026 के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थाई तौर पर आगामी आदेश पर्यंत स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया है। विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी नवीन पदस्थापना इकाई में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here