Illegal Scrap Trade Mua : चोरों के लिए ‘वरदान’ बनीं कबाड़ की दुकानें: जेपी पावर प्लांट में सेंधमारी के बाद महुआ गांव में पुलिस की दबिश

Illegal Scrap Trade Mua : सिंगरौली। जिले के सरई थाना अंतर्गत महुआ गांव में संचालित कबाड़ की दुकानें इन दिनों विवादों के घेरे में हैं। ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाया है कि कबाड़ व्यवसाय की आड़ में यहां चोरी का कीमती सामान खपाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि जिला मुख्यालय से करीब 100 किमी दूर स्थित इस गांव में “नंबर एक और नंबर दो” दोनों तरह का माल कबाड़ के भाव में बेचा और खरीदा जा रहा है।

सबसे चौंकाने वाला आरोप निवास पुलिस और स्थानीय प्रशासन पर लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के संरक्षण के कारण ही यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। हाल ही में जेपी पावर प्लांट में हुई चोरी की घटनाओं के तार भी इन कबाड़ दुकानों से जुड़ते नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि 8 जनवरी की रात निगरी स्थित जेपी कंपनी में हुई चोरी के बाद पुलिस ने महुआ गांव की दुकानों पर छापेमारी भी की थी।

सूत्रों के मुताबिक, ये कबाड़ दुकानें चोरों के लिए ‘सेफ हाउस’ बन गई हैं। प्लांट से चोरी किया गया कीमती लोहा और अन्य उपकरण आसानी से इन दुकानों में खपा दिए जाते हैं। नियमों को ताक पर रखकर चल रहे इस कारोबार ने क्षेत्र में अपराध के ग्राफ को बढ़ा दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इन दुकानों पर कार्रवाई करता है या फिर महुआ गांव ‘चोरी के माल’ की मंडी बना रहेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories