Tuesday, August 18, 2026
Home Tech Mada Forest Range Singrauli : सिंगरौली: माड़ा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,...

Mada Forest Range Singrauli : सिंगरौली: माड़ा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तड़के 4 बजे घेराबंदी कर पकड़ी अवैध लकड़ी की खेप

Mada Forest Range Singrauli : सिंगरौली। जिले के माड़ा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार सुबह तड़के करीब 4 बजे वन विभाग की गश्ती टीम ने घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल और उस पर लदे हल्दू के कीमती पटरे जब्त किए हैं।

वन परिक्षेत्राधिकारी के निर्देशन में जब टीम नियमित गश्त पर थी, तभी मिठूल की ओर से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। वनकर्मियों को देखकर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वाहन को रोक लिया। जांच करने पर मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे हल्दू की लकड़ी के तीन बड़े पटरे बरामद हुए।

अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी तस्कर वाहन छोड़कर जंगल की ओर भागने में सफल रहा। वन अमले ने मोटरसाइकिल और अवैध लकड़ी को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विभाग अब फरार आरोपी की पहचान और तलाश में जुटा है। इस कार्रवाई में माड़ा परिक्षेत्र के बीट गार्ड और परिक्षेत्र सहायक मुख्य रूप से शामिल रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here