Sanchar Saathi Portal : मिनटों में खोया या चोरी हुआ मोबाइल ऐसे करें ट्रैक और ब्लॉक…..

Parivesh
Sanchar Saathi Portal

Sanchar Saathi Portal : देश में मोबाइल फोन चोरी और गुम होने की बढ़ती घटनाओं के बीच अब राहत की खबर है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के तहत सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने नागरिकों की मदद के लिए “संचार साथी पोर्टल” शुरू किया है। यह पोर्टल सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) तकनीक पर आधारित है, जो आपके फोन को चोरी या खोने की स्थिति में तुरंत ब्लॉक, ट्रैक और रिकवर करने में मदद करता है।

Sanchar Saathi Portal : C-DOT के अनुसार, अब तक इस पोर्टल की मदद से लाखों मोबाइल फोन ब्लॉक किए जा चुके हैं और करीब चार लाख से अधिक डिवाइस उनके असली मालिक तक वापस पहुंचाए गए हैं।

कैसे काम करता है संचार साथी पोर्टल

  1. सबसे पहले अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से डुप्लिकेट सिम प्राप्त करें।

  2. पास के पुलिस थाने में चोरी/गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराएं।

  3. ceir.gov.in पर जाएं और “Block/Stolen Mobile” विकल्प चुनें।

  4. मोबाइल का IMEI नंबर, एफआईआर की डिटेल, आधार से जुड़ा पता और वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करें।

  5. रजिस्ट्रेशन के बाद सिस्टम पुलिस, साइबर क्राइम यूनिट और टेलीकॉम ऑपरेटर को अलर्ट भेज देता है।

अगर चोरी हुआ फोन नेटवर्क पर इस्तेमाल होता है, तो सिस्टम तुरंत लोकेशन ट्रैक कर सूचना देता है। अधिकारियों का कहना है कि जितनी जल्दी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, फोन रिकवर होने की संभावना उतनी अधिक होगी।

सरकार का यह प्रयास न सिर्फ मोबाइल रिकवरी में मददगार है बल्कि चोरी के मामलों में अपराधियों पर भी नकेल कस रहा है। अब मोबाइल चोरी या गुम होने पर घबराने की जरूरत नहीं, बस संचार साथी पोर्टल का सहारा लें और अपने फोन को सुरक्षित करें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *