Raipur Municipal Corporation Action : फाफाडीह की महामाया डेयरी पर निगम का डंडा: गंदगी मिली तो लगा 5000 का जुर्माना, शिफ्ट करने का अल्टीमेटम

Raipur Municipal Corporation Action : रायपुर। नगर निगम रायपुर ने शहर के रिहायशी इलाकों में चल रही डेयरियों और उनसे फैलने वाली गंदगी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में जोन-2 की टीम ने फाफाडीह स्थित महामाया डेयरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5000 रुपये का जुर्माना ठोका है।फाफाडीह में महामाया डेयरी पर रायपुर निगम ने लगाया 5 हजार का जुर्माना

रमण मंदिर वार्ड (क्रमांक 12) के निवासियों ने डेयरी से होने वाले प्रदूषण और सड़क पर मवेशी छोड़ने की लगातार शिकायतें की थीं। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब मौके का औचक निरीक्षण किया, तो शिकायतें सही पाई गईं। डेयरी परिसर में न केवल भारी गंदगी मिली, बल्कि मवेशियों को खुलेआम सड़क पर छोड़ने की पुष्टि भी हुई, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।

अगले एक महीने में हटानी होगी डेयरी कार्रवाई के दौरान डेयरी संचालक धर्मराज साहू ने अपनी गलती स्वीकार की और लिखित में आश्वासन दिया है कि वह एक माह के भीतर डेयरी को रिहायशी इलाके से हटाकर नगर निगम सीमा के बाहर शिफ्ट कर देंगे। जोन-2 के कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय पर डेयरी शिफ्ट नहीं हुई, तो परिसर को सील कर दिया जाएगा और मवेशी जब्त कर लिए जाएंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories