Conversion controversy : कांकेर में धर्मांतरण को लेकर फिर विवाद – चर्च से लौट रहे लोगों से मारपीट, कई घायल

VIKASH KHALKHO

Conversion controversy : कांकेर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। अब अंतागढ़ ब्लॉक के हवाचूर गांव में चर्च से लौट रहे धर्मांतरित लोगों पर हमला करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें कांकेर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More : Bihar News : पप्पू यादव के नोट बांटने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल, पढ़े कमेंट…

क्या है पूरा मामला?

Conversion controversy : कांकेर में धर्मांतरण को लेकर फिर विवाद - चर्च से लौट रहे लोगों से मारपीट, कई घायलयह घटना 10 अगस्त की सुबह की है। धर्मांतरित लोगों का एक समूह चर्च में प्रार्थना के बाद अपने घर लौट रहा था। पीड़ितों के अनुसार, इसी दौरान गांव के कुछ ग्रामीणों ने उन्हें ढूंढ-ढूंढकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। राष्ट्रीय क्रिश्चन मोर्चा के प्रदेश सचिव साईमन दिग्बल तांडी ने बताया कि करीब 8 परिवारों के 36 लोगों के साथ मारपीट की गई है।

Read More : Bhupesh Baghel : PMLA धारा 44 पर भूपेश बघेल की चुनौती सुप्रीम कोर्ट में खारिज, हाईकोर्ट जाने की दी नसीहत, जानिए पूरा मामला…

घायल अस्पताल में भर्ती

हमले में घायल हुए लोगों में शांति बाई दर्रो, बिसन्तिन दर्रो और जागेश्वर उसेंडी शामिल हैं। जागेश्वर उसेंडी के कान का पर्दा फटने की आशंका जताई गई है। पीड़ितों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद वे ताडोकी थाने पहुंचे थे, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद, दहशत में रात बिताने के बाद 11 अगस्त को वे पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

Read More : Jabalpur Breaking : दिनदहाड़े बैंक डकैती: 15 किलो सोना और ₹5.70 लाख की लूट, CCTV में हथियारबंद लुटेरे कैद, देखें वीडियो

पुलिस की प्रतिक्रिया

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने कहा कि चर्च के मुद्दे पर दो पक्षों में विवाद हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों के आने की बात सामने आई है और दोनों पक्षों के विवाद की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *