Balrampur News: आनन्द चौरसिया/बलरामपुर/वाड्रफनगर: जैसा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में साला प्रवेश उत्सव त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। इसलिए आज 27/06/2026 शनिवार को बलरामपुर जिले में ब्लॉक वाड्रफनगर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरती कला में साला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य मुकेश जायसवाल और परसडीहा के सरपंच सिसका खजूर क्षेत्र के पालकगण, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी मां सरस्वती की धूप बत्ती गुल माला के साथ हुआ तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन व छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत का गायन हुआ।
Balrampur News: इसके बाद पिछले कक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को अगले कक्षा में जाने वाली छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा मुंह मीठा करके टीका लगाकर शाला प्रवेश करके उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए उत्सव कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का और मुख्य अतिथियों का उद्बोधन हुआ उद्बोधन में जनपद सदस्य मुकेश जायसवाल ने शिक्षा संस्कार अनुशासन नशा मुक्ति के बारे में कहे इसके बाद विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक युधन प्रसाद जायसवाल जी ने नशा मुक्ति का शपथ दिलवाएं। वही कार्यक्रम के अंतिम में वरिष्ठ शिक्षक व्याख्याता सुरेंद्र पटेल जी समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरती कला में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनपद सदस्य व भाजपा जिला मंत्री मुकेश जयसवाल जी, परसडिहा के सरपंच सिसका खजूर, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेमपाल पांडेय,भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री विजय चौरसिया,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्णा साहू, वरिष्ठ मंधारी खैरा,सुखमन खैरा,चंद्रबली गहरवरिया रहा मौजूद।
Balrampur News: विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ शिक्षक व्याख्याता युधन प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ शिक्षक व्याख्यात सुरेंद्र पटेल, स्कूल परिवार के प्रवक्ता माइक व मंच संचालक मुकेश भाई पटेल, निलेश पटेल,निशांत पटेल, प्रधान पाठक तारकनाथ पटेल, प्रमोद सिंह, अरुण पटेल, योगेश्वर साहू, राजेश एक्का, करम साय, शिक्षिका अंजू ध्रुव, सुचिता एक्का,रीता गुप्ता अपना बहुमूल्य योगदान देकर साला प्रवेश उत्सव सफल किया।







