NHMMI HOSPITAL LICENSE CANCELLED : NHMMI अस्पताल का लाइसेंस रद्द!, इतने हजार का जुर्माना, इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली के आरोप

Sanjay Sahu

NHMMI HOSPITAL LICENSE CANCELLED : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित चर्चित NHMMI अस्पताल का लाइसेंस आखिरकार स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर रद्द कर दिया गया है। यह फैसला भारती देवी खेमानी की इलाज के दौरान हुई मौत और अस्पताल प्रबंधन पर लगे गंभीर आरोपों के बाद लिया गया।

NHMMI HOSPITAL LICENSE CANCELLED : इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली के आरोप

NHMMI HOSPITAL LICENSE CANCELLED : जांच रिपोर्ट में अस्पताल को इलाज में घोर लापरवाही, मरीजों से अनाधिकृत रूप से वसूली, और जीवन रक्षक सुविधाओं की कमी जैसे आरोपों में दोषी पाया गया। इसके बाद जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा एक महीने की नोटिस अवधि के बाद लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी किया गया। कलेक्टर ने इस मामले में अब हॉस्पिटल पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इससे पहले कार्रवाई नहीं होने पर बेटा सोशल मीडिया पर विरोध में लगातार वीडियो भी बनाकर डाल रहा था। उनका आरोप था कि, हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही से भारती देवी की मौत हुई है।

 

NHMMI HOSPITAL LICENSE CANCELLED : भारती खेमानी की मौत बना कार्रवाई का आधार

NHMMI HOSPITAL LICENSE CANCELLED : मामला उस वक्त तूल पकड़ा जब भारती देवी खेमानी के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर 15 लाख रुपये वसूले और 1 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च बताया, लेकिन समुचित चिकित्सा सुविधा न देकर उन्हें हैदराबाद रेफर कर दिया। एयर एम्बुलेंस में डॉक्टर और वेंटिलेटर की अनुपस्थिति के कारण फ्लाइट टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद ही लौटना पड़ा, और इसी बीच रास्ते में मरीज की मौत हो गई।

NHMMI HOSPITAL LICENSE CANCELLED : ट्रस्ट में अनियमितताएं और मुनाफाखोरी के आरोप

NHMMI HOSPITAL LICENSE CANCELLED : NHMMI अस्पताल MMI ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित होता है, जिसे समाजसेवा के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, एक उद्योगपति ने ट्रस्ट पर नियंत्रण कर इसे व्यावसायिक संस्थान में बदल दिया। ट्रस्ट के नियमों के विपरीत मुनाफाखोरी, दोहरी दरें, और मेडिकल धोखाधड़ी के भी गंभीर आरोप सामने आए हैं।

NHMMI HOSPITAL LICENSE CANCELLED : FIR और हत्या की धाराओं में केस की मांग

NHMMI HOSPITAL LICENSE CANCELLED : पीड़ित परिजनों ने अस्पताल के संचालकों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट को आधार बनाकर FIR दर्ज करने की अपील पुलिस प्रशासन से की है।

NHMMI HOSPITAL LICENSE CANCELLED : समाजसेवियों की प्रतिक्रिया

NHMMI HOSPITAL LICENSE CANCELLED : राज्य के कई वरिष्ठ समाजसेवियों ने भी इस पूरे मामले में चिंता जताई है और ट्रस्ट को उसके मूल समाजसेवी उद्देश्य की ओर लौटाने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है।

 

READ MORE : CG News : स्टंटबाज बाइकर्स पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, मुर्गा बनाकर 38 हजार का जुर्माना वसूला गया

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *