Jio की बड़ी चूक! छत्तीसगढ़ के युवक को मिला क्रिकेटर रजत पाटीदार का नंबर, विराट कोहली और AB डिविलियर्स के कॉल से मचा हड़कंप

VIKASH KHALKHO

Jio : रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के माडागांव के 21 वर्षीय मनीष बीसी को 28 जून को Jio से नया सिम मिला, लेकिन उसमें क्रिकेटर रजत पाटीदार का पुराना नंबर अलॉट हो गया। WhatsApp पर रजत पाटीदार की फोटो देखकर शुरुआत में यह सॉफ्टवेयर की गलती समझी गई।

Operation Sindoor : पाकिस्तान ने फिर खारिज किए IAF चीफ के ऑपरेशन सिंदूर के दावे, ख्वाजा आसिफ बोले- ‘भारत को ज्यादा नुकसान, खुले जांच से खुल जाएगी हकीकत

फिर मनीष के फोन पर विराट कोहली, यश दयाल और दक्षिण अफ्रीका के AB de Villiers के होने का दावा करने वाले कॉल आने लगे। मनीष और उसके दोस्त खेमराज ने इसे दोस्तों का मजाक समझा।

Gang War : रीवा में रिहायशी इलाके में गैंगवार का खौफनाक मंजर, महिला विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग और तोड़फोड़

15 जुलाई को खुद रजत पाटीदार ने फोन कर नंबर वापस मांगने को कहा। जब मनीष ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो पुलिस मौके पर पहुंची। नंबर लगभग 90 दिन से बंद था, इसलिए Jio ने इसे नया ग्राहक को दे दिया था। मध्य प्रदेश साइबर सेल के निर्देश पर नंबर वापस पुलिस को सौंप दिया गया और फिर रजत पाटीदार को भेजा गया।

Flag Hoisting : बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस के नेतृत्व में ताप्ती नदी में निकाली गई अनूठी तिरंगा यात्रा, जहां वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा ताप्ती कछार

मनीष और खेमराज के लिए यह अनुभव अविस्मरणीय रहा। दोनों ने बताया कि विराट कोहली जैसे क्रिकेटर का कॉल आना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था। इसके बावजूद उन्होंने नंबर पुलिस को लौटाकर सही काम किया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *