Gang War : रीवा में रिहायशी इलाके में गैंगवार का खौफनाक मंजर, महिला विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग और तोड़फोड़

Gang War :रीवा। रीवा में एक बार फिर गैंगवार की घटना सामने आई है। रिहायशी इलाके में खुलेआम हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। पुलिस के अनुसार यह विवाद एक महिला को लेकर हुआ था, जो आपसी रंजिश के बाद गैंगवार में बदल गया।

Read More : Flag Hoisting : बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस के नेतृत्व में ताप्ती नदी में निकाली गई अनूठी तिरंगा यात्रा, जहां वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा ताप्ती कछार

जानकारी के मुताबिक, समान थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर में हुई पहली गोलीकांड की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि गुरुवार रात फिर से फायरिंग की एक और वारदात सामने आई। शनिवार शाम इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रीवा में अवैध नशे के साथ-साथ अवैध हथियारों की तस्करी भी बढ़ती जा रही है, जो लगातार गोलीबारी की घटनाओं का कारण बन रही है। पुलिस अब तक इस तस्करी को रोकने में पूरी तरह सफल नहीं हो पाई है।

Read More : Drug Syndicate : रायपुर पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट के दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, केस में अब कुल 11 आरोपी

बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि विवाद में शामिल आरोपी अतुल सिंह, जो चुरहट का रहने वाला है और वर्तमान में बंदराव में रहता है, के घर के बाहर रिपू दमन पांडेय और दिवाकर सिंह ने फायरिंग की। साथ ही अतुल सिंह की फोर-व्हीलर गाड़ी को पत्थरों से नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories