Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur Crime News: पानी निकासी के विवाद में दो पड़ोसी परिवारों के...

Bilaspur Crime News: पानी निकासी के विवाद में दो पड़ोसी परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल

Bilaspur Crime News
Bilaspur Crime News

Bilaspur Crime News: बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र के सेमरताल भदोरिया खार बरपाली गांव में पानी निकासी और पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें महिला और पुरुष समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

Bilaspur Crime News: पुलिस के अनुसार, एक पक्ष के हरवंश राजू लोनिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोसी हरीशानंद, परमानंद, संतोषानंद और उनके बेटों ने सड़क पर मिट्टी डालकर पानी निकासी का रास्ता बंद कर दिया था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।

Bilaspur Crime News: वहीं, दूसरे पक्ष के हरीशानंद लोनिया ने भी कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि वह अपने आंगन में थे, तभी पड़ोसी राजेश, राजू, भानू और बैसाखूराम लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में उनके परिवार के कई लोगों को भी चोटें आई हैं।

Bilaspur Crime News: घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। कोनी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here