SSMB 29 : फिल्ममेकर एस.एस.राजामौली की अगली फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ का फर्स्ट लुक जारी, नवंबर में आएगा टीजर

VIKASH KHALKHO

SSMB 29 : फिल्ममेकर एस.एस.राजामौली और सुपरस्टार महेश बाबू की आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ का फर्स्ट लुक फैंस के सामने आ चुका है। रक्षाबंधन के मौके पर राजामौली ने इस फिल्म से जुड़ी खास जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी इतनी विशाल है कि इसे केवल पोस्टर या प्रेस कॉन्फ्रेंस से पूरी तरह समझाया नहीं जा सकता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SS Rajamouli (@ssrajamouli)

राजामौली ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वे नवंबर 2025 में एक अनोखा टीजर पेश करेंगे, जो फिल्म की गहराई और बनायी गई दुनिया को बखूबी दिखाएगा। उन्होंने फैंस से धैर्य बनाए रखने का भी आग्रह किया है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो दुनिया का सफर करता है। मेकर्स ने इसे #globetrotter के रूप में प्रचारित किया है। शूटिंग के प्रमुख स्थानों में अफ्रीका के जंगल और वाराणसी शामिल हैं। फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में होंगी, जो लंबे समय बाद इंडियन सिनेमा में नजर आएंगी।

फैंस अब नवंबर के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SS Rajamouli (@ssrajamouli)

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *