Shefali Jariwala : कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की रहस्यमयी मौत से उठा पर्दा……

Parivesh
Shefali Jariwala

मुंबई। Shefali Jariwala : मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, जिन्हें ‘कांटा लगा’ गर्ल के नाम से जाना जाता था, शनिवार को महज 42 वर्ष की उम्र में इस दुनिया से चली गईं। उनकी असामयिक मौत ने पूरे मनोरंजन जगत को झकझोर दिया है। अब उनकी मौत की रात से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है।

 Shefali Jariwala : सूत्रों के मुताबिक शेफाली की तबीयत शुक्रवार देर रात अचानक बिगड़ गई थी। शरीर कांपने लगा और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उस वक्त उनके पति पराग त्यागी और मां घर पर ही मौजूद थे। उन्होंने तुरंत मेडिकल सहायता बुलाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही शेफाली ने दम तोड़ दिया।

शनिवार शाम उनका अंतिम संस्कार मुंबई के एक श्मशान घाट में हुआ। इस दौरान पति पराग का रो-रोकर बुरा हाल था और मां पूरी तरह टूट चुकी थीं। अंतिम यात्रा में कई करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शामिल हुए।

हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है ताकि यह साफ हो सके कि मौत की असली वजह क्या थी। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। बाद में उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज़ और रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया, जिसमें ‘बिग बॉस’ भी शामिल है।

अब जब उनकी अंतिम रात की जानकारी सामने आई है, तो एक सवाल फिर उठ रहा है – क्या इस मौत के पीछे कोई छिपी बीमारी थी, या कुछ और? जवाब आने वाले दिनों में साफ होगा, लेकिन इस बीच एक चमकता सितारा हमेशा के लिए खो गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *