Saturday, August 22, 2026
Home Entertainment Shahrukh Khan : शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, लेकिन इनाम...

Shahrukh Khan : शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, लेकिन इनाम में मिले सिर्फ आधे पैसे, जानें वजह

Shahrukh Khan
Shahrukh Khan

Shahrukh Khan : नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने 30 साल के फिल्मी करियर में पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है। उन्हें यह सम्मान फिल्म ‘जवान’ में शानदार अभिनय के लिए मिला। अवॉर्ड लेने के लिए शाहरुख दिल्ली पहुंचे, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया। समारोह के दौरान शाहरुख को रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी और साउथ के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के साथ बैठे देखा गया। यह पल फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद खास रहा।

 

READ MORE:  Cricket News : वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज, अय्यर लेंगे ब्रेक, करुण को नहीं मिलेगा मौका

Shahrukh Khan : बेस्ट एक्टर का यह अवॉर्ड शाहरुख को लीड रोल में दमदार प्रदर्शन के लिए मिला है। लेकिन पुरस्कार राशि के तौर पर उन्हें पूरी रकम नहीं, बल्कि सिर्फ 1 लाख रुपये ही मिलेंगे। इसका कारण यह है कि इस कैटेगरी में विक्रांत मैसी को भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने यह अवॉर्ड अपनी फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए जीता है।

Shahrukh Khan : नेशनल अवॉर्ड्स के नियमों के अनुसार, अगर कोई अवॉर्ड दो लोगों को साझा रूप से मिलता है, तो पुरस्कार राशि भी बराबर बांटी जाती है। इसलिए शाहरुख और विक्रांत को क्रमशः 1-1 लाख रुपये की राशि दी गई है। हालांकि दोनों को अलग-अलग मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

Shahrukh Khan : इस साल केवल शाहरुख और विक्रांत ही नहीं, बल्कि कई अन्य कलाकारों ने भी अपना अवॉर्ड साझा किया है। बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए तेलुगू फिल्म ‘बेबी’ और तमिल फिल्म ‘पार्किंग’ दोनों को सम्मान मिला। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में जानकी बोदीवाला (गुजराती फिल्म ‘वश’) और उर्वशी (मलयालम फिल्म ‘Ullozhukku’) को अवॉर्ड मिला।

Shahrukh Khan : इसके अलावा, बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट के अवॉर्ड को भी तीन फिल्मों के कलाकारों ने साझा किया – ‘गांधी तथा चेट्टू’ की सुकृति वेणु बंदरेद्दी, ‘जिप्सी’ के कबीर खंदारे और ‘नाल 2’ से तृषा थोसार, श्रीवानस और भार्गव को यह सम्मान मिला। शाहरुख के लिए यह नेशनल अवॉर्ड एक बड़ी उपलब्धि है, खासकर तब जब वह इतने लंबे समय से हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार बने हुए हैं।

 

READ MORE: weather News: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई जिलों में सुबह से हो रही तेज बारिश, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here