नवरात्रि पर खूनी खेल : इंदौर के बिजासन मंदिर में युवक की पत्थर मारकर हत्या…

Parivesh
नवरात्रि पर खूनी खेल

इंदौर मध्य प्रदेश : इंदौर में नवरात्रि पर्व के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बिजासन माता मंदिर के सीढ़ी मार्ग पर देर रात एक लोडिंग ऑटो चालक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांधी नगर निवासी दीपक किरण के रूप में हुई है।

घटना के बारे में बताया गया है कि दीपक अपने घर लौट रहा था और रास्ते में मंदिर दर्शन के लिए रुका था। इसी दौरान उसका कुछ अज्ञात बदमाशों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने पत्थरों से उस पर हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और डीसीपी कृष्ण लालचंदानी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी ने तुरंत जाँच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि यह हत्या अचानक हुए विवाद के कारण हुई। नवरात्रि जैसे भीड़-भाड़ वाले माहौल में हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *