weather News: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई जिलों में सुबह से हो रही तेज बारिश, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

Sanjay Sahu
weather News

weather News: रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए मध्य छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है और रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

weather News: राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने नदी, नाले, पहाड़ी इलाकों और पिकनिक स्थलों के आसपास सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

 

READ MORE: मेडिकल कॉलेज की मान्यता पर रिश्वतखोरी का धंधा : रेरा चेयरमैन और रावतपुरा सरकार समेत 11 के खिलाफ CBI चार्जशीट पेश

weather News: मौसम विभाग द्वारा यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है, उनमें उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

weather News: वहीं यलो अलर्ट उन क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है जहां मध्यम बारिश की संभावना है। इनमें कोंडागांव, जांजगीर-चांपा, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली और सुरगुजा शामिल हैं।

 

weather News: मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा में करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है, जो अगले 24 घंटे में कमजोर पड़ सकता है। इस सिस्टम से दो ट्रफ लाइनें जुड़ी हैं – एक ट्रफ गंगेटिक पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक फैली है (1.5 से 3.1 किमी ऊंचाई तक), जबकि दूसरी गंगेटिक पश्चिम बंगाल से दक्षिण महाराष्ट्र तट तक (4.5 से 5.8 किमी ऊंचाई तक) फैली हुई है, जो उड़ीसा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तर कर्नाटक से होकर गुजर रही है।

 

weather News: मौसम वैज्ञानिकों ने 25 सितंबर को एक नया निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास बनने की संभावना जताई है। इसके पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने और 27 सितंबर को दक्षिण उड़ीसा–उत्तर आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना है।

weather News: इसकी वजह से 26 सितंबर से बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर नए अलर्ट जारी किए जाएंगे।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *