Tuesday, September 1, 2026
Home Chhattisgarh NEET-JEE exams: जांजगीर की पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास...

NEET-JEE exams: जांजगीर की पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाएं कीं पास

NEET-JEE exams
NEET-JEE exams

NEET-JEE exams: जांजगीर-चांपा। जांजगीर नगर की मेधावी छात्रा पीहू सिंघानिया ने देश की दो सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं NEET और JEE (Main एवं Advanced) को पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। पीहू ने NEET 2026 में 720 में से 666 अंक हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 653वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं JEE (Main एवं Advanced) में भी शानदार प्रदर्शन कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश की पात्रता हासिल की है।

NEET-JEE exams: पीहू ने अपनी 12वीं की पढ़ाई ओडिशा के प्रतिष्ठित डीएवी पब्लिक स्कूल, भुवनेश्वर से पूरी की, जहां उन्होंने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल शिक्षा के दौरान ही उन्होंने मेडिकल और इंजीनियरिंग दोनों क्षेत्रों की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

NEET-JEE exams: उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा रायगढ़ जिले के तमनार स्थित जिंदल स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद 10वीं की परीक्षा करियर प्वाइंट, बिलासपुर से 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की।

NEET-JEE exams: पीहू के पिता इंजीनियर राजकुमार सिंघानिया ने अपने करियर की शुरुआत प्रकाश इंडस्ट्रीज, चांपा से की थी। बाद में वे तमनार स्थित जिंदल पावर प्लांट में लगभग 20 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद उपमहाप्रबंधक पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए। पीहू ने अपने पिता के मार्गदर्शन और प्रेरणा को अपनी सफलता का आधार बताया।

NEET-JEE exams: पीहू ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता बबीता सिंघानिया, पिता इंजीनियर राजकुमार सिंघानिया तथा अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है।

NEET-JEE exams: पीहू की इस शानदार सफलता पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि से न केवल जांजगीर-चांपा, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरव की अनुभूति हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here