Raipur Crime: रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली कनेक्शन उजागर, मास्टरमाइंड समेत कई आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime
Raipur Crime: रायपुर पुलिस ने सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Raipur Crime: पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला और उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एएनटीएफ और तेलीबांधा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।
Raipur Crime: जांच में खुलासा हुआ कि इस गिरोह के मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा दिल्ली में रहकर एमडीएमए ड्रग्स और पार्टी पिल्स की सप्लाई चला रहे थे। गिरोह “डेड ड्रॉप सिस्टम” का इस्तेमाल करता था, जिसमें सुनसान जगहों पर ड्रग्स रखकर लोकेशन और वीडियो के जरिए ग्राहकों तक जानकारी पहुंचाई जाती थी।
Raipur Crime: पुलिस ने 48.03 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स (कीमत करीब 7 लाख रुपए), 8 पार्टी पिल्स, 9 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और ड्रग्स सप्लाई में इस्तेमाल कुरियर बॉक्स जब्त किए हैं। कुल जब्ती की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है।
Raipur Crime: इस नेटवर्क में कुणाल मंगतानी कोरियर से ड्रग्स रिसीव करता था, जबकि सौरभ डोंगरे, शुभम राठौर और सौरभ यादव रैपिडो राइडर के रूप में ड्रग्स की डिलीवरी करते थे। आरोपी रैपिडो बाइक सर्विस और कोरियर के जरिए सप्लाई चेन चला रहे थे।
Raipur Crime: पुलिस ने इस मामले में नारकोटिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। साथ ही पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।
ड्रग्स सिंडिकेट में आरोपियों की भूमिंका –
01. महेश खड़का एवं कुसुम हिन्दुजा – मास्टर माईंड एवं डिलिवरी नेटवर्क के प्रबंधन।
02. कुणाल मंगतानी – कोरियर से ड्रग्स रिसीव करने वाला।
03. सौरभ यादव, शुभम राठौर एवं सौरभ डोंगरे – ड्रग्स को ग्राहकों तक पहुंचाने वाले रैपिडो राईडर।
जप्त मशरूका
01. 48.03 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स कीमती लगभग 7,00,000/- रूपये।
02. 08 नग पार्टी पिल्स।
03. 09 नग मोबाईल फोन।
04. स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एन जी 8529।
05. ड्रग्स सप्लाई में प्रयुक्त कुरियर बॉक्स।
कुल अनुमानित कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये
Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *