C.G News : छत्तीसगढ़ में मेट्रो परियोजना पर तेज़ी से होगा काम, डिप्टी CM अरुण साव ने दी बड़ी जानकारी

0
166
arun sao
छत्तीसगढ़ में मेट्रो परियोजना पर तेज़ी से होगा काम

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में मेट्रो रेल नेटवर्क बिछाने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मेट्रो परियोजना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल यह काम प्रारंभिक चरण में है, लेकिन आने वाले समय में इसे तेज़ गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका के बाद भारत मेट्रो नेटवर्क विस्तार में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है और छत्तीसगढ़ भी इस विकास यात्रा का हिस्सा बनेगा।

दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने का ऐतिहासिक फैसला

डिप्टी सीएम अरुण साव ने दलहन और तिलहन फसलों की खरीदी की अनुमति को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में दलहन-तिलहन की खेती में कमी आई थी, लेकिन सरकार की इस पहल से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश में कृषि विविधीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Read More : C.G News : राजनांदगांव के राइस मिल में बड़ा हादसा, 75 क्विंटल वजनी चिमनी गिरने से मजदूर की मौत

नगरीय निकायों की बैठक पर दी जानकारी

उप मुख्यमंत्री ने हाल ही में आयोजित नगरीय निकायों की बैठक को लेकर बताया कि उत्तर और मध्य क्षेत्र के पांच नगरीय प्रशासन विभागों की बैठक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान और शहरी मोबिलिटी परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

भूपेश बघेल के पोस्ट पर प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ‘सर्वे’ से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण साव ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि सर्वे किसने कराया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कोई गड़बड़ी नहीं की है, उन्हें डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। बिना तथ्यों के आरोप लगाने से बचना चाहिए और राजनीतिक बयानबाजी के बजाय विकास पर ध्यान देना चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here