Monday, June 22, 2026
36.2 C
Raipur

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस पर कसा तंज- उनका लड़ना ही काम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। राजधानी रायपुर पहुंचते ही उन्होंने राज्य की राजनीति और विकास कार्यों को लेकर बड़ा बयान दिया। 31 जनवरी को वे रायपुर स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री रामविचार नेताम के साथ हाई लेवल बैठक करेंगे।

मंत्रालय में बनेगा कृषि विकास का रोडमैप

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ की कृषि और ग्रामीण विकास का नया रोडमैप तैयार करेंगी। इस बैठक में किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई, फसल विविधिकरण और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।

दुर्ग जिले में किसानों से सीधा संवाद

रायपुर के बाद शिवराज सिंह चौहान दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां वे खेतों में जाकर किसानों से सीधे संवाद करेंगे और किसान मेले में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि किसान मेला सरकार और किसानों के बीच संवाद का मजबूत सेतु है, जहां किसानों की समस्याओं और सुझावों पर गंभीरता से चर्चा होती है।

कांग्रेस पर तीखा हमला

रायपुर पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि“सरकार के हर अच्छे काम का विरोध करना और आपस में लड़ना ही कांग्रेस का काम रह गया है।”उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले कांग्रेस में काका-बाबा की लड़ाई होती थी और अब पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री के बीच खींचतान चल रही है, जिसका खामियाजा कार्यकर्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

योजनाओं को बताया गरीबों के लिए वरदान

केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गरीबों और मजदूरों के लिए सरकार की योजनाएं किसी वरदान से कम नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में एक ही सड़क को बार-बार बनाया जाता था, लेकिन अब हर पैसा गांवों के विकास में लगेगा

केंद्रीय बजट पर क्या बोले शिवराज सिंह चौहान

1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट को लेकर उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है और यह बजट देश को और गति देगा।”उन्होंने भरोसा जताया कि बजट में किसानों और ग्रामीण भारत के लिए ठोस प्रावधान होंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Raipur Crime: रायपुर गोलबाजार में मासूम बच्ची की सोने की चेन चोरी, CCTV में कैद हुई महिला

Raipur Crime: रायपुर: रायपुर के व्यस्त गोलबाजार क्षेत्र में...

Related Articles

Popular Categories