T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका! पैट कमिंस टूर्नामेंट से बाहर, इस धुरंधर को मौका

0
113

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी फाइनल 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें कमिंस का नाम शामिल नहीं है।

बैक इंजरी बनी बाहर होने की वजह

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, पैट कमिंस अभी तक बैक इंजरी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें T20 वर्ल्ड कप से बाहर रखने का फैसला लिया गया। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी 2026 से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शुरू होने वाला है।

मैथ्यू शॉर्ट को भी नहीं मिली जगह

कमिंस के अलावा मैथ्यू शॉर्ट भी फाइनल स्क्वॉड में जगह नहीं बना सके। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने टीम कॉम्बिनेशन और कंडीशन को ध्यान में रखते हुए दो बदलाव किए हैं।

Read Moree : T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत का आज आखिरी इंटरनेशनल मैच, जानें त‍िरुवनंतपुरम T20 में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

कमिंस और शॉर्ट की जगह कौन आया?

पैट कमिंस की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को टीम में शामिल किया गया है। वहीं मैथ्यू शॉर्ट की जगह मैट रेनशॉ को टॉप-15 में एंट्री मिली है। चयन समिति के अध्यक्ष टोनी डोडमेड ने भरोसा जताया कि ये खिलाड़ी एशियाई परिस्थितियों में उपयोगी साबित होंगे।

क्यों खास हैं बेन ड्वारशुइस और रेनशॉ?

सेलेक्टर्स के मुताबिक, बेन ड्वारशुइस टीम को लेफ्ट-आर्म पेस का विकल्प देते हैं। इसके साथ ही वह निचले क्रम में रन बनाने और शानदार फील्डिंग की क्षमता रखते हैं।
वहीं मैट रेनशॉ ने हाल के समय में सभी फॉर्मेट में निरंतर प्रदर्शन किया है और मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे।

T20I में दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड

बेन ड्वारशुइस अब तक 13 T20 इंटरनेशनल मैचों में 20 विकेट ले चुके हैं। उनका आखिरी T20I मैच नवंबर 2025 में भारत के खिलाफ ब्रिसबेन में हुआ था।
मैट रेनशॉ ने अब तक केवल एक T20I खेला है, जो उन्होंने जनवरी 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में खेला था।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की फाइनल टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, जोश हेजलवुड, मैथ्यू कुन्हेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here