Monday, September 14, 2026
Home Entertainment Akanksha Chamola Bold Statement: बोल्ड रोल्स पर ट्रोलिंग का मिला मुंहतोड़ जवाब,...

Akanksha Chamola Bold Statement: बोल्ड रोल्स पर ट्रोलिंग का मिला मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- करूंगी बी-ग्रेड शोज

नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Akanksha Chamola Bold Statement: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अपने बोल्ड कंटेंट और रोल्स को लेकर लगातार इंटरनेट पर ट्रोल्स के निशाने पर बनी हुई हैं। शो में इंटीमेट और बोल्ड सीन देने के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर काफी नफरत और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें लोगों की नकारात्मक बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वे ऐसे शोज आगे भी करती रहेंगी।

आकांक्षा चमोलाहाल ही में एक दिए गए इंटरव्यू में जब आकांक्षा से उनके लिए इस्तेमाल किए जा रहे ‘ठरकी’ जैसे शब्दों और बी-ग्रेड कंटेंट के आरोपों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने करारा जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने सीरियल्स में जो किरदार निभाए हैं, वे उनकी एक्टिंग परफॉर्मेंस का हिस्सा थे। उन्होंने ट्रोल्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर लोगों को इतनी ही दिक्कत थी तो उन्होंने शो का ट्रेलर क्यों देखा।

आकांक्षा चमोलाRead More : Bilaspur Molestation Arrest: सुबह-सुबह घर में घुसा सिरफिरा, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

आकांक्षा चमोलाआकांक्षा ने इंटीमेट सीन्स को लेकर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने शो में कपड़े पहने हुए थे और वह कोई पोर्न कंटेंट नहीं था। लोगों के ऐसा कह देने से उनके काम का स्तर बी-ग्रेड नहीं हो जाता। उन्होंने बेबाकी से कहा कि अगर लोग उन्हें बी-ग्रेड कहते हैं तो भी वे आगे इस तरह के और काम करेंगी क्योंकि यह उनका पेशा है।

आकांक्षा चमोलाRead More : Bhatapara Swine Fever Outbreak: भाटापारा के पिग फार्म हाउस में स्वाइन फीवर की दस्तखत से 40 सूअरों की मौत

आकांक्षा चमोलाइसके साथ ही, आकांक्षा ने अभिनेता गौरव खन्ना के साथ अपनी शादी टूटने और एलिमनी के रूप में 10 करोड़ रुपये मांगने की उड़ रही अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने 10 करोड़ रुपये की बात को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अगर उन्हें इतने पैसे मिले होते तो वे देश छोड़कर जा चुकी होतीं। वर्ष 2016 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े के अलग होने की मुख्य वजह बच्चे की योजना पर आपसी विचार न मिलना रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here