Saturday, August 15, 2026
Home Entertainment करनाल इवेंट में मौनी रॉय से बदसलूकी, एक्ट्रेस ने खोली पूरी कहानी-...

करनाल इवेंट में मौनी रॉय से बदसलूकी, एक्ट्रेस ने खोली पूरी कहानी- दादा की उम्र के अंकलों ने की अश्लील हरकत

0
139

करनाल। टीवी और बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ हरियाणा के करनाल में एक इवेंट के दौरान कथित तौर पर बदसलूकी और हैरसमेंट का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आपबीती साझा करते हुए कुछ बुजुर्ग पुरुषों पर अश्लील हरकतें, भद्दे कमेंट और गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनके इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश देखने को मिल रहा है।

फोटो के बहाने गलत तरीके से छूने का आरोप

मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि जैसे ही वह इवेंट स्थल पर पहुंचीं और मंच की ओर बढ़ीं, वहां मौजूद कुछ पुरुषों ने फोटो खिंचवाने के दौरान उनकी कमर पर हाथ रख दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हरकत उन लोगों ने की, जो उम्र में उनके दादा के बराबर थे। एक्ट्रेस के अनुसार, उन्होंने विनम्रता से हाथ हटाने को कहा, लेकिन इसके बावजूद व्यवहार नहीं बदला।

Read More : RJD बैठक से पहले रोहिणी आचार्य का विस्फोट, बोलीं- पार्टी में घुसपैठियों का कब्जा, अंदरूनी कलह उजागर

स्टेज पर अश्लील टिप्पणियां और इशारे

एक्ट्रेस ने बताया कि मंच पर हालात और भी खराब हो गए। दो बुजुर्ग पुरुष सामने खड़े होकर अश्लील टिप्पणियां करने लगे, इशारे किए गए और गालियां दी गईं। मौनी ने इशारों में उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद उन पर गुलाब फेंके जाने लगे। हैरानी की बात यह रही कि आयोजकों ने भी स्थिति को संभालने की कोई ठोस कोशिश नहीं की।

परफॉर्मेंस के बावजूद नहीं रुकी बदसलूकी

मौनी रॉय ने बताया कि वह अपमानित महसूस करते हुए कुछ देर के लिए स्टेज से बाहर चली गईं, लेकिन प्रोफेशनल जिम्मेदारी निभाते हुए वापस आकर परफॉर्मेंस पूरी की। इसके बाद भी कथित तौर पर अशोभनीय व्यवहार जारी रहा, जिससे वह अंदर तक आहत हो गईं।

‘नई लड़कियों को क्या झेलना पड़ता होगा?’

पोस्ट में एक्ट्रेस ने चिंता जताई कि अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो इंडस्ट्री में नई और कम अनुभवी कलाकारों को कितना कुछ सहना पड़ता होगा। उन्होंने अधिकारियों से इस तरह के असहनीय व्यवहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

नीचे से वीडियो बनाने पर भी जताया रोष

मौनी रॉय ने दूसरी स्टोरी में बताया कि स्टेज ऊंचा था और कुछ लोग नीचे से वीडियो बना रहे थे। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने लिखा कि वह अपने देश और संस्कृति से प्यार करती हैं, लेकिन इस तरह का “मर्द होने का घमंड” शर्मनाक है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here